{"_id":"5e3855398ebc3e4b1c556cde","slug":"civic-aminities-tanakpur-news-hld3720770105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त रम नही मिलने से भड़के पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याप्त रम नही मिलने से भड़के पूर्व सैनिक
विज्ञापन
बैठक में मौजूद बनबसा, टनकपुर, खटीमा एवं नानकमत्ता के पूर्व सैनिक।
- फोटो : TANAKPUR
सेना कैंटीन में पर्याप्त मात्रा में रम नहीं मिलने से भड़के पूर्व सैनिकों ने बैठक कर सेना मुख्यालय को पत्र भेजने का निर्णय लिया। उन्होंने सीएसडी कैंटीन का उच्चीकरण समेत कई मांगें उठाईं।
गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता एवं कै. हरीश कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में बनबसा, टनकपुर, नानकमत्ता, खटीमा के संगठनों के पूर्व सैनिक पदाधिकारियों ने सीएसडी कैंटीन में हो रही परेशानियों पर चर्चा की। पिछले एक वर्ष से प्रत्येक माह 200 से अधिक पूर्व सैनिकों को रम नहीं मिलने पर रोष जताया। इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों को पर्याप्त मात्रा में रम देने, बनबसा स्थित सीएसडी कैंटीन का कार्ड धारकों की संख्यानुसार विस्तार (उच्चीकरण) करने की मांग की गई।
सू. बीबी पांडेय ने कहा कि समस्या का समाधान स्थानीय सीएसडी कैंटीन अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र का नहीं होने से इस संबंध में जल्द सेना मुख्यालयों से पत्राचार किया जाए। बैठक में खटीमा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष केएस खनका, खटीमा नार्थ ईस्ट ऐरिया संगठन के कै. गंभीर सिंह धामी, नानकमत्ता संगठन के कै. सुरेश चंद, हवलदार धर्म सिंह बिष्ट, बनबसा टनकपुर संगठन के हवलदार पुष्कर दत्त कापड़ी, कै .मानिकचंद, कै. ठाकुर सिंह खाती, कै. दीवानी चंद, कै. जीवन सिंह मेहता, कै. धन बहादुर चंद, सू. जीवन सिंह सैला, नायक विनोद जोशी, भूपेंद्र खोलिया आदि थे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय को समस्या से अवगत कराएंगे
पूर्व सैनिकों की बैठक में तय हुआ कि रक्षा मंत्रालय, क्यूएमजी ब्रांच आर्मी हेडक्वाटर्स दिल्ली, उत्तराखंड सब एरिया देहरादून, उत्तर भारत एरिया बरेली, मुख्यालय सेंट्रल कमांड लखनऊ, सैनिक निदेशालय उत्तराखंड राज्य देहरादून, केंद्रीय पूर्व सैनिक लीग दिल्ली को जल्द पूर्व सैनिक संगठन अपनी समस्या से अवगत कराएंगे।