{"_id":"62bde9041f224a6bb41aa918","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld4675909155","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों ने दी सामूहिक इस्तीफा देने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों ने दी सामूहिक इस्तीफा देने की दी चेतावनी
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते राशन डीलर।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक में राशन डीलरों ने सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जताई। जुलाई माह का राशन ऑनलाइन माध्यम से न बांटने का एलान किया। जल्द मांगें पूरी न करने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी।
चंपावत के ब्लॉक अध्यक्ष भरत राम की अध्यक्षता और प्रकाश बोहरा के संचालन में आयोजित बैठक में राशन डीलरों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं का कहना था कि सरकार की ओर से राशन डीलरों को कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैम। कई राशन डीलरों के लैपटॉप खराब हो गए है जिन्हें सही कराने में विभाग कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
उनका कहना था कि पीएमजीकेवाई योजना के राशन का उठान राशन डीलरों ने अपने खर्चे पर किया है लेकिन उसका भाड़ा और कमीशन अभी तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने ऑनलाइन राशन वितरण के लिए इंटरनेट खर्चा देने, खराब लैपटॉप को सही कराने, ढुलान भाड़ा और कमीशन का भुगतान जल्द करने की मांग की। मांग पूरी न करने पर राशन डीलरों ने सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बैठक में विक्रम सिंह, तेज सिंह, गोपाल सिंह, सतीश बगौली, चंदन सिंह महर, लोकमणि, महेद्र सिंह, हरीश तिवारी, प्रीतम सिंह, शेखरानंद, लाल सिंह, प्रकाश चौबे, मोहन सिंह, खुशाल सिंह, सलीम जावेद, चंद्रमोहन जोशी, सुरेश जोशी आदि राशन डीलर मौजूद रहे।