{"_id":"5e3856878ebc3e4b2c33e9d0","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld3720783162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में जन सुनवाई दिवस में समस्याएं उठाते फरियादी।
- फोटो : CHAMPAWAT
एडीएम टीएस मर्तोलिया ने अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तय समय पर करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला सभागार में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण लेबल वन अधिकारियों के स्तर से हो जाए, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए।
सीएम हेल्पलाइन प्रभारी गोपाल दत्त पांडेय ने बताया कि एल-1 स्तर पर 17, एल-2 पर 09, एल-3 पर 03 तथा एल-4 पर 08 शिकायतें लंबित हैं। इनमेें गांवों में सोलर न लगने, पेंशन प्रकरण हल न होने, नालों का निर्माण, अध्यापकों की भर्ती करने, गूलों का निर्माण करने, श्रम विभाग में पंजीकृत करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में नाम दर्ज कराने, पेयजल लाइन ठीक कराने आदि से संबंधित शिकायतें शामिल हैं। वहां एसडीएम आरसी गौतम, शिप्रा जोशी, सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, डीडीओ एसके पंत, खंड विकास अधिकारी अमित ममगई, कमल किशोर जोशी सहित सभी विभागों के अधिकारी थे। संवाद
पाटी से गूम मार्ग पर डामरीकरण किया जाए
चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई दिवस में 12 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए एडीएम टीएस मर्तोलिया ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत गूम के ग्राम प्रधान हेम चंद्र ने पाटी से गूम को जाने वाले मोटर मार्ग पर डाक बंगले से 2.5 किमी तक डामरीकरण करने, भीम दत्त शर्मा ने स्वास्थ्य उपकेंद्र मंच में स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने की शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
इसके अलावा पानी, आपदा ग्रस्त मकान की क्षति के लिए आर्थिक सहायता दिलाने, सीसी निर्माण कार्य करवाने, आंगनबाड़ी में चहारदीवारी, नौलों की मरम्मत आदि शिकायतें दर्ज कराई गईं। वहां एसडीएम आरसी गोतम, शिप्रा जोशी, सीएमओ आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, डीडीओ एसके पंत, बीडीओ पाटी अमित ममगई, बारोकट कमल किशोर जोशी, चंपावत पूरन सिंह रावत सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।