फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   civic aminities

4 मिनट के रास्ते को पार करने में लग रहे 30 मिनट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
civic aminities
खामी के चलते निरूपयोगी लोडियालेसरा से खिरद्वारी के बीच चलने वाला रोपवे। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत ब्लॉक के पोथ ग्राम पंचायत के खिरद्वारी और लोडियालसेरा गांव के बीच सेतु बना रोपवे (रज्जुमार्ग) छह माह से खराब है। बजट होने के बावजूद इस रोपवे की मरम्मत नहीं हो सकी है। इस कारण इन गांवों के लोगों को चार मिनट के रास्ते को पार करने के लिए आधा घंटा लग रहा है। स्कूल के नन्हें बच्चों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है।
विज्ञापन

लधिया नदी पर बना करीब 500 मीटर का रोपवे लोडियालसेरा से खिरद्वारी के बीच लंबे समय से सेतु का काम कर रहा था। इसमें आई तकनीकी खामी के कारण पिछले साल जुलाई से लोग परेशान हैं। रोपवे का संचालन करने वाले ग्रामीण जीत सिंह का कहना है कि रोपवे से दोनों गांवों के बीच आवाजाही महज चार मिनट में हो जाती थी लेकिन अब इस दूरी को पैदल पार करने में न केवल नदी को पार करना पड़ता है बल्कि करीब 30 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सचिन बोहरा ने कहा कि लोडियालेसरा के बच्चों को खिरद्वारी जूनियर हाईस्कूल जाने में समस्या होती है। वहीं खिरद्वारी के लोगों को गेहूं व अन्य सामग्री को चक्की में पिसवाने के लिए लोडियालसेरा आने में परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने रोपवे को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। इसके अलावा जिले के पांच अन्य रोपवे भी खराब हाल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोपवे को ठीक कराने के लिए मौजूदा वित्त वर्ष की जिला योजना में 3.50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था। यह रकम बाकायदा कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड को दे दी गई है। मार्च से पहले रोपवे की मरम्मत करा इसका संचालन शुरू हो जाएगा। एनके आर्या, जिला उद्यान अधिकारी।
जिले के उपयोगविहीन रोपवे:
1.सैंदर्क-अमकड़िया के बीच 900 मीटर लंबा रोपवे।
2.सिमाड़ से पुनाबे के बीच 550 मीटर का रोपवे।
3.दियूरी बैंड से मटेला के बीच 400 मीटर का रोपवे।
4.उपराकोट से फुरकियाझाला के बीच 600 मीटर का रोपवे।
5.जलकुनिया से श्यामलाताल से 2200 मीटर का रोपवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed