{"_id":"5defcd018ebc3e88204376ba","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld365027672","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड से बाहर जा रहा है रोडवेज बस का एक टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड से बाहर जा रहा है रोडवेज बस का एक टायर
विज्ञापन
खतरा:टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला मंदिर के ?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर कटिंग के चलते स्वांला के पास बेहद संकरे मार्ग से रोडवेज बस की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है।
यहां तक कि स्वांला में करीब 70 मीटर हिस्से में बस के पिछले दो टायरों मेें से एक का काफी हिस्सा रोड से बाहर निकल रहा है। रोडवेज ने भी इस मार्ग पर लंबी बसों (44 सीटर) की आवाजाही को जोखिम भरा बताते हुए उच्चाधिकारी को पत्र भेजा है।
रोडवेज चालक मदन कुंवर, प्रकाश जोशी, किशन रावत नारायण धौनी, गोपाल भट्ट, सुरेश राम, गिरीश जोशी, हरीश, जगदीश जोश्ीा, ललित, जीवन भट्ट आदि का कहना है कि स्वांला के ऊपरी हिस्से में कटिंग के चलते पत्थर गिरने का खतरा है तो रोड संकरा होने से दूसरी तरफ खाई का खतरा है। बड़ी बसों का एक टायर सड़क से बाहर तक जा रहा है।
विज्ञापन
खतरे के मद्देनजर चालक वाहन चलाने में असमर्थता जता रहे हैं। रोडवेज के स्टेशन प्रभारी बीसी आर्या का कहना है कि कटिंग से संकरी रोड पर बसों का संचालन करने में चालक खतरा महसूस कर रहे हैं। चालकों की शिकायत के बाद उन्होंने इस संबंध में सहायक महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
आज और कल बंद रहेंगे टनकपुर-चंपावत के बीच बड़े वाहन
चंपावत। निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर टनकपुर-चंपावत के बीच बुधवार और बृहस्पतिवार को बड़े वाहनों के लिए आवाजाही बंद रहेगी। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि एनएच पर स्वांला के पास रोड बेहद संकरी और खतरनाक है। सुरक्षागत कारणों से बसों व ट्रक-कैंटर और अन्य बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। हल्द्वानी जानेे वाले वाहनों को देवीधुरा और अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को घाट होते हुए डायवर्ट किया गया है। ये प्रतिबंध जीप, कार व दोपहिया वाहनों पर लागू नहीं रहेगा।