फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   civic aminities

अभियान : स्कूल की दीवारों में दरारें, टपकती छत के नीचे पढ़ रहे हैं नौनिहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
civic aminities
बमौरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दीवार में दरार। - फोटो : CHAMPAWAT
लधिया घाटी के चौड़ामेहता ग्राम पंचायत के बमौरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दीवार में दरारें पड़ गई, जिससे विद्यालय भवन को खतरा हो गया है। इसके बाद भी इस जर्जर भवन में शिक्षण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य बनने से पूर्व बने बमौरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हाल में है। इस समय यहां 10 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। भवन की दुर्दशा से इन नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित होती है। टिन की छत के कई जगह से टूटे होने से बारिश का पानी टपकता है।
विज्ञापन

दीवार में कई जगह में दरारें हैं। निवर्तमान ग्राम प्रधान पुष्पा बोहरा समेत अभिभावक और ग्रामीण भवन की मरम्मत की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि जर्जर स्कूल भवन में बच्चों को पढ़ाने खतरे से खाली नहीं है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराने के साथ नए भवन का निर्माण कराना चाहिए। जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण का कहना है कि भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने पर निर्माण शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बमौरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन की हालत जर्जर है। दीवार में दरार से लेकर छत की स्थिति बेहद खराब है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कई बार खुले में पढ़ाई करानी पड़ती है। उच्चाधिकारियों से मरम्मत के लिए आग्रह किया गया है। बजट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पान सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, बमौरा।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त टिन की छत।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त टिन की छत।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed