{"_id":"6519b02110720b2e8909f516","slug":"circuit-house-transferred-to-state-property-department-champawat-news-c-229-1-shld1009-2298-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत का सर्किट हाउस राज्य संपत्ति विभाग को हस्तांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत का सर्किट हाउस राज्य संपत्ति विभाग को हस्तांतरित
Sun, 01 Oct 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंपावत का सर्किट हाउस। संवाद
चंपावत। चंपावत का सर्किट हाउस करीब नौ साल बाद राज्य संपत्ति विभाग को हस्तांतरित हो गया है। ये भवन अब तक लोक निर्माण विभाग की देखरेख में था। राज्य संपत्ति विभाग के काठगोदाम के मुख्य व्यवस्था अधिकारी ने हस्तांतरण की कार्यवाही पूरी की। 15 पदों पर कार्मिकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
मार्च 2014 में 2.49 करोड़ की लागत से बने इस खूबसूरत सर्किट हाउस में दो वीवीआईपी, तीन वीआईपी और दो सामान्य विश्राम गृह कक्ष बनाए गए हैं। सर्किट हाउस के प्रबंधन के लिए व्यवस्था अधिकारी सहित कुल 15 कार्मिकों की जरूरत है। लेकिन अब तक एक भी कर्मी की तैनाती नहीं हुई है। संवाद
कोट
चंपावत के सर्किट हाउस का स्वामित्व राज्य संपत्ति विभाग ने ले लिया है। जल्द ही कक्षों के किराये की दरों का निर्धारण कर लिया जाएगा। पदों पर तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। तैनाती होने तक इसे लोनिवि के सहयोग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
- त्रिलोक सिंह बाफिला, मुख्य व्यवस्था अधिकारी, राज्य संपत्ति विभाग, काठगोदाम।