{"_id":"5d51a3958ebc3e6ced374ea8","slug":"chinnigoth-villagers-worried-due-to-erosion-of-huddi-river-tanakpur-news-hld3527010127","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनीगोठ में हुड्डी से हो रहे कटाव से ग्रामीण चिंतित, सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीनीगोठ में हुड्डी से हो रहे कटाव से ग्रामीण चिंतित, सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
छीनीगोठ में हुड्डी से हो रहे कटाव को देखते चिंतित युवक और बच्चे।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। हुड्डी नदी और बरसाती नाले से हो रहे तेज कटाव से छीनीगोठ गांव के लिए खतरा बनता जा रहा है। कई ग्रामीणों के गौशालाएं और मकान खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं, वन संपदा को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव रोकने के लिए जल्द सुरक्षा उपाय की मांग उठाई है।
बरसात के सीजन में हुड्डी नदी और जंगल के पानी से नाला उफान पर होने से हर साल तल्ली छीनी और मल्ली छीनी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे जहां बरसाती नाला है, वहीं गांव के पीछे बहने वाली हुड्डी नदी दहशत पैदा कर देती है। मथुरा दत्त जोशी की गौशाला के पास तक कटाव हो गया है, वहीं विकास तिवारी का गौशाला भी खतरे की जद में है।
निर्वतमान ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, समाजसेवी श्याम सिंह बिष्ट, निवर्तमान उप प्रधान राजेश जोशी, मुकेश जोशी आदि ने बताया कि बारिश होने पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे बरसाती नाले से होने वाले कटाव से गोदावरी देवी, बहादुर राम, खीमानंद, घनश्याम पंत और छीनीगोठ तल्ली में कल्याण राम, लक्ष्मण राम, भवानी राम, नूर मोहम्मद, अब्दु रहमान, हरी सिंह, भानदेव जोशी, विशन सिंह बची सिंह बोहरा आदि के झाले गिरने के कगार में है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से सुरक्षा के उपाय करने का आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।