फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children's education teacher performance should be considered

बच्चों की शिक्षा मानी जाए अध्यापक का परफोरमेंस

Sat, 25 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 25 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Children's education teacher performance should be considered
बच्चों की शिक्षा मानी जाए अध्यापक का परफोरमेंस - फोटो : अमर उजाला

डीएम डा.अहमद इकबाल ने कहा है कि स्कूलों में बच्चों द्वारा प्राप्त शिक्षा को ही अध्यापक का परफोरमेंस माना जाए।

विज्ञापन


शनिवार को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डायट से प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापक स्कूलों में पूर्ण गुणवत्ता के साथ प्रशिक्षण में प्राप्त उद्देश्य परक शिक्षा को स्लाइड शो के माध्यम से बच्चों को दें। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए मनो चिकित्सक की मदद लेने, शिक्षा में पारंगत अध्यापकों को प्रोत्साहित करने तथा स्कूल ट्रेनिंग प्रोग्राम को मजबूत करने को कहा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तो बच्चे भी सरकारी स्कूलों की ओर रुख करेंगे। उन्होंने डायट के प्राचार्य को निर्देश दिये कि प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार लाने के साथ शिक्षकों को गहन प्रशिक्षण दें जिससे अध्यापक स्कूलों में बच्चों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ सही शिक्षा दे सकें।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूलों में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों को स्लाइड शो के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश भी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर डायट के प्राचार्य केसी शाक्य ने प्रशिक्षण संस्थान की शिक्षण एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एनसी पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, खंड शिक्षा अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed