फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children burst into tears on the departure of teachers

Champawat News: शिक्षकों की विदाई पर फूट-फूट कर रो पड़े बच्चे, गुरुजी भी हुए भावुक

Thu, 01 Aug 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Children burst into tears on the departure of teachers
बाराकोट ब्लाॅक के जीआईसी मऊ में ​शिक्षकों के स्थानान्तरण पर रोती छात्राएं। स्रोत: ​शिक्षक
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में शिक्षकों और बच्चों में अटूट प्रेम देखने को मिला। स्थानांतरित शिक्षकों की विदाई के दौरान छात्र-छात्राएं फूट-फूटकर कर रोने लगे। अपने शिष्यों का यह लगाव देखकर शिक्षकों की आंखें भी छलक आईं। बच्चों का प्यार और सम्मान को देख शिक्षकों ने कहा कि इस निश्चल प्रेम के लिए वह ताउम्र ऋणी रहेंगे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ऋतेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में तीन से छह वर्ष से कार्यरत शिक्षक नरेश चंद्र गहतोड़ी, सुभाष गिरी, पूनम त्रिपाठी, मोमिन जहां को स्थानांतरण पर विदाई दी गई। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं भावुक हो उठे और विद्यालय से अपने प्रिय शिक्षकों को जाते देख रोने लगे। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को घेर लिया और गले लगाकर रोने लगे। शिक्षकों ने शिक्षक होने का कर्तव्य निभाया और बच्चों को समझाकर शांत किया। विदाई समारोह में शिक्षक अरिमर्दन सिंह, जनार्दन प्रसाद, जगदीश चंद्र जोशी, स्निग्धा कन्याल, अंजू फर्त्याल, सुनील चंद्र गहतोड़ी, सुरेश लाल, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed