फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chief Minister Dhami inaugurated the camp office by cutting the ribbon

मुख्यमंत्री धामी ने रिबन काट कर किया कैंप कार्यालय का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami inaugurated the camp office by cutting the ribbon
चंपावत में सीएम कैंप कार्यालय का रिबन काट कर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर कैंप कार्यालय की शुरुआत की। कैंप कार्यालय का नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल को बनाया गया। उन्होंने कहा कि चंपावत के लोगों को समस्या के समाधान के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, उनकी समस्याओं का समाधान यहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय खोला गया है। इस कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि कैंप कार्यालय में अन्य कार्मिकों की भी तैनाती की गई है जिसमें प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान, दीपक कुमार, पंकज सिंह मेहरा, विनीता चंद, शशांक पांडेय, गिरीश सिंह, राजकुमार को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, एसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट में सीएम धामी ने किया कथा का शुभारंभ
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के ऋषेश्वर मंदिर में नगर पालिका और जनसहयोग से सात दिनी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर में कलश यात्रा निकाली गई। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में सीएम धामी ने कथा का शुभारंभ करते हुए सुख समृद्धि की कामना की।
हरिद्वार से आए कथा वाचक पंडित प्रकाश कृष्ण शास्त्री के दिशा निर्देशन में पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, स्वामी मोहनानंद, प्रहलाद मेहता, सतीश पांडेय, भूपाल मेहता, दीपक सुतेड़ी, संजय चौबे, भैरव राय, गोविंद बोहरा, नवीन मुरारी, नवीन जोशी, बृजेश माहरा, महेश सुतेड़ी, जितेंद्र राय, भुवन बिष्ट, गणेश खर्कवाल आदि मौजूद रही।

कैंप कार्यालय परिसर में लगाया रुद्राक्ष का पौधा
चंपावत। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही सलामी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed