{"_id":"683b3b27de10c3097a0c5d5c","slug":"cheap-grain-sellers-announced-to-stop-distribution-of-ration-from-today-champawat-news-c-230-1-shld1024-128521-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं का आज से राशन वितरण बंद करने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं का आज से राशन वितरण बंद करने का एलान
Sat, 31 May 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 31 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
गणाई गंगोली में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने ई-पॉस मशीन से राशन वितरण का विरोध करते हुए शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटे नहीं लगाए गए हैं और उन पर ई-पॉस मशीन से राशन बांटने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अभी तक उनकी मांगें नहीं मानी गई हैं, ऐसे में एक जून से राशन वितरण बंद कर दिया जाएगा।
सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें खाद्यान्न गोदामों से बगैर तौल के राशन मिल रहा है, जिसमें कई बार मानक से बेहद कम राशन आ रहा है। सरकार उन पर ई-पॉस मशीन से राशन वितरण करने का दबाव बनाते हुए दाने-दाने का हिसाब मांग रही है। कहा कि लंबे समय से लंबित बिलों का भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। लंबे समय से वे मानदेय की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है।
इस दौरान विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानीं गईं तो वे एक जून से दुकानों पर ताला लगाकर राशन वितरण बंद कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अध्यक्ष बचे सिंह डोबाल, धर्मानंद कोठारी, नारायण सिंह बनकोटी, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, हयात सिंह, बलवीर सिंह, अनिल कुमार सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे।