फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Charges will not accrue until the parents resolve the dispute

अभिभावक विवाद निपटने तक जमा नहीं करेंगे शुल्क

Sun, 14 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sun, 14 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
 निजी स्कूलों में मनमाने शुल्क के विरोध में अभिभावक मुखर हो रहे हैं। रविवार को हुई अभिभावकों की बैठक में शुल्क से जुड़ा विवाद निस्तारित न होने तक शुल्क जमा नहीं करने का एलान किया गया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के री-एडमिशन शुल्क न लेने के आदेश के बावजूद नाम बदलकर अनेकों प्राइवेट स्कूल मनमाना शुल्क वसूलकर अभिभावकों की जेब काट रहे हैं। बैठक में शुल्क में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


एंजिल्स पब्लिक स्कूल के अभिभावकों की पहल पर हुई बैठक में कहा गया कि विद्यालय के साथ शुल्क विवाद हल न होने तक शुल्क जमा नहीं कराया जाएगा। कई स्कूलों ने 75 प्रतिशत तक शुल्क में बढ़ोत्तरी की है। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता रिटायर्ड प्रधानाचार्य डॉ.बीसी जोशी, डॉ.डीडी जोशी, डॉ.बीडी सुतेड़ी आदि ने पहली कक्षा में 25 प्रतिशत नि:शुल्क प्रवेश सहित शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। बताया गया कि कोई भी स्कूल न बेतहाशा शुल्क से ले सकता है और नहीं शुल्क से मुनाफा कमा सकता है। तय किया गया कि मनमानी रोकने को सभी प्राइवेट स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन किया जाएगा। बैठक में कैलाश जोशी, टीकाराम नाथ, रमेश मनराल, संतोष बिष्ट, प्रकाश जोशी, गणेश महराना, सतीश जोशी, मोहन जोशी, मदन खर्कवाल, हिमांशु भट्ट, हरीश उप्रेती, रमेश अधिकारी, गिरीश जोशी, सुंदर सिंह, गोविंद सिंह, केदार दत्त, संतोष सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
मनमानी शुल्क बढ़ोत्तरी के खिलाफ अभिभावक सोमवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। डीएम को ज्ञापन देकर प्राइवेट स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में वसूले जा रहे शुल्क की विस्तृत जांच करने की मांग करेंगे। साथ ही शिक्षा विभाग में घोषित शुल्क की दर को सार्वजनिक करने की भी विभाग से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed