फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Charas smuggler's property worth Rs 40 lakh seized

Champawat News: चरस तस्कर की 40 लाख की संपत्ति जब्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Charas smuggler's property worth Rs 40 lakh seized
टनकपुर (चंपावत)। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एक चरस तस्कर की करीब 40 लाख की संपत्ति जब्त की है। आरोपी मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामलों में वांछित है। पुलिस उसकी अन्य संपत्ति और आय के स्रोत का पता लगा रही है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या पांच नईबस्ती निवासी नुक्ता प्रसाद को पुलिस ने गत वर्ष चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था जिसके बाद आरोपी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर उक्त तस्कर की संपत्ति की जांच की गई तो उसका नईबस्ती वार्ड में तीन मंजिला मकान और परिजनों के खातों में करीब 17 लाख रुपये जमा पाए गए।
विज्ञापन

संपत्ति जब्त की कार्रवाई के लिए तहसीलदार, पालिका के ईओ एवं संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों को पत्र लिखा गया। मंगलवार को आरोपी तस्कर के टनकपुर के नईबस्ती वार्ड में स्थित तीन मंजिला मकान, परिजनों के खाते में जमा करीब 17 लाख रुपये समेत 40 लाख की संपत्ति को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed