फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chaotic elements set fire to grass loots in Bisradi

अराजक तत्वों ने बिसराड़ी में घास के लुट्टों में आग लगाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements set fire to grass loots in Bisradi
बाराकोट के बिसराड़ी गांव में अराजकतत्वों द्वारा घास के लुट्टों में लगाई गई आग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के बिसराड़ी गांव में अराजक तत्वों ने ग्रामीणों के घास के लुट्टों में आग लगा दी। घास के लुट्टों में आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके में पहुंच गए, लेकिन घास को आग से बचा नहीं पाए। घास जलने से लोग काफी आहत हैं, उन्होंने अराजकतत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात अराजक तत्वों ने बिसराड़ी के टोटनोला में मनी देवी, शांति देवी, देवकी देवी, नीमा देवी, मीना देवी, विमला देवी, केशवी देवी के सड़क पर रखी गई घास और 15 से 20 लुट्टों में आग लगा दी। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से जल्द अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। बाराकोट के ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि उन्होंने राजस्व विभाग को सूचना दे दी है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed