फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Change the party will operate the sawdust campaign

परिवर्तन पार्टी चलाएगी पोल खोल अभियान

Mon, 15 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 15 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय महासचिव गंगा गिरि गोस्वामी का कहना है कि प्रदेश में खनन माफिया, भू माफिया, शराब, वन माफिया का राज चल रहा है, जिसे जनता के समक्ष उजागर करने के लिए पार्टी पोल खोल अभियान चलाएगी। सोमवार को पार्टी की जिला इकाई की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों ने राज्य की विकास की धारा को प्रभावित कर दिया है। उन्होंने 12-13 जुलाई को रामनगर में होने वाले महाधिवेशन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। उनका कहना था कि महाधिवेशन में प्रदेश भर के दिग्गज एकजुट होंगे।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र जोशी की अध्यक्षता और सुरेश चंद्र उप्रेती के संचालन में हुई बैठक में जनता के बीच प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी देने का निर्णय लिया गया। महाधिवेशन की सफलता के लिए नवीन जोशी, सुरेश उप्रेती, भूपाल सिंह अधिकारी, दीवान सिंह बिष्ट के संयोजक में समिति का गठन भी किया गया। बैठक में शंकर थुवाल, डिकरदेव, लीलाधर भट्ट, बची राम, चंदन सिंह, बलवंत सिंह, गोपली देवी, पुष्कर दत्त गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed