फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat's tea garden will create international recognition

Champawat News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएगा चंपावत का चाय बागान

Tue, 05 Mar 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 05 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Champawat's tea garden will create international recognition
चंपावत। शिलिंगटाक स्थित चाय विकास बोर्ड के चाय बागान को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को चाय बागान में 1121.89 लाख रुपये लागत की पर्यटन सुविधाओं संबंधी योजनाओं का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाओं का विकास किए जाने से न सिर्फ चाय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटन विकास को भी पंख लगेंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अलावा मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद चंपावत चाय बागान में 17 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

52 स्थानों में होगा पर्यटन सुविधा का शुभारंभ
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंपावत सहित देश भर के 52 स्थानों पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में पर्यटन सुविधाओं के विकास का शुभारंभ करेंगे। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि पीएम सुबह साढ़े 10 बजे शिलिंगटाक चाय बागान का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शिलिंगटाक चाय बागान में ध्यान, योग कुटीर, कैफेटेरिया, ग्लास ब्रिज के निर्माण के साथ ही पर्यटकों की सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जल्द चंपावत चाय बागान को पर्यटन मानचित्र में स्थान मिलेगा।
-अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed