{"_id":"659195a270a64d27c30d4a06","slug":"champawats-integrated-center-will-give-new-heights-champawat-news-c-229-1-shld1009-4390-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हस्तशिल्प कारोबार को नई ऊंचाई देगा चंपावत का एकीकृत केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हस्तशिल्प कारोबार को नई ऊंचाई देगा चंपावत का एकीकृत केंद्र
Sun, 31 Dec 2023 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 31 Dec 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में निर्माणाधीन हिमाद्री इंपोरियम। संवाद
सतीश जोशी सत्तू
चंपावत। हस्तकला की कारोबारी गतिविधियों के लिए चंपावत में एकीकृत केंद्र बनेगा। हिमाद्री इंपोरियम नाम से स्थापित होने वाले इस केंद्र का काम मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनने वाले इस केंद्र में विविध हस्तकलाओं से संबंधित उपकरणों की बिक्री होगी। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को स्थानीय उत्पादों, स्थलों, संस्कृति की जानकारी देने के लिए इसी केंद्र परिसर में पुस्तकालय भी होगा। लौह उपकरण, काष्ठ कला सहित विभिन्न पुरातन काष्ठकला की आकृति वाले हिमाद्री इंपोरियम भवन का संचालन उद्योग विभाग करेगा।
चंपावत जिले में 500 से ज्यादा हस्तशिल्पी परिवार हैं। 103.56 लाख रुपये से बनने वाले हिमाद्री इंपोरियम के जरिए हस्तशिल्प को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वरोजगार बढ़ने के साथ ही इससे स्थानीय उत्पादों के लिए एकीकृत विपणन केंद्र की सुविधा मिलेगी। हस्तशिल्प के साथ पुस्तकालय की भी व्यवस्था होने से युवाओं को कारोबारी, आर्थिक मौके मिलने के अलावा रचनात्मकता के अवसर भी बढ़ेंगे। संवाद
कैफेटेरिया में मिलेगा पहाड़ी खाना
चंपावत। हिमाद्री इंपोरियम में कैफेटेरिया भी होगा। कैफेटेरिया में मोटे अनाज, मौसम के अनुकूल व्यंजन के अलावा पहाड़ी खाने की सुविधा होगी लेकिन इसमें टेबल पर सर्विस नहीं मिलेगी। सैलानी इच्छानुसार खाने के व्यंजन को खुद ही अपनी थाली में परोसेंगे।
विज्ञापन
कोट
हिमाद्री इंपोरियम के जरिए चंपावत जिले की हस्तकला और काष्ठकला को प्रोत्साहन मिलेगा। जिले के पुश्तैनी लौह उपकरण, लकड़ी से निर्मित सामग्री के कारोबार में संभावनाओं का विस्तार होगा।
- अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।