फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat's Golju festival declared as state fair

Champawat News: चंपावत का गोल्ज्यू महोत्सव राजकीय मेला घोषित

Fri, 18 Aug 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 18 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Champawat's Golju festival declared as state fair
चंपावत। जिला मुख्यालय के नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में नगर पालिका की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले गोल्ज्यू महोत्सव को राज्य सरकार की ओर से राजकीय मेला घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती चार जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोल्ज्यू महोत्सव को राजकीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की थी। अब संस्कृति निदेशालय की ओर से गोल्ज्यू महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किए जाने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब संस्कृति निदेशालय की ओर से महोत्सव के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि गोल्ज्यू महोत्सव को विभागीय मेला सूची में शामिल किया गया है। राजकीय घोषित मेलों में संस्कृति विभाग की ओर से दो प्रकार से सहभागिता की जाती है। इसमें मेला समिति की मांग पर पंजीकृत सांस्कृतिक दलों को अनुबंधित कर भेजा जाता है और मेला समिति की ओर से आर्थिक सहायता की मांग किए जाने पर मानक मद में उपलब्ध धनराशि के अंतर्गत डीएम के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
बगवाल मेले को भी घोषित किया गया है राजकीय मेला
चंपावत। जिले में उत्तर भारत के प्रमुख देवी शक्तिपीठ मां पूर्णागरि धाम और देवीधुरा के विश्व प्रसिद्ध बगवाल मेले को राजकीय मेला घोषित किया जा चुका है। पूर्णागिरि धाम में जहां मेले को बारहमासी बनाए जाने के प्रस्ताव पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वहीं एक वर्ष पूर्व देवीधुरा के बगवाल मेले को भी राजकीय मेले के तहत अनुदान की प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed