फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat wins

जौलजीबी में राफ्टिंग में चंपावत का दमदार प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Champawat wins
राफ्टिंग प्रतियोगिता में चैंपियन रही चंपावत जिले की रियल एडवेंचर टीम में शामिल बेटियां ट्राफी क - फोटो : LOHAGHAT
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पर्वतारोहण एवं स्की संस्थान औली के तत्वावधान में जौलजीबी में हुई तीन दिनी नेशनल ओपन व्हाइट वाटर राफ्टिंग एवं कयाकिंग प्रतियोगिता में चंपावत की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग व रियल एडवेंचर लोहाघाट के निदेशक, टीम कोच व रिवर गाइड आशीष जोशी के नेतृत्व में गई महिला वर्ग की टीम ने दो किमी के रन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पुरुष वर्ग की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देशभर की 18 टीमों ने हिस्सा लिया था। उफनती काली नदी में जिले की बेटियों के साहस, जोश तथा आत्मबल की निर्णायकों ने खूब सराहना की। आईटीबीपी औली के डीआईजी जीएस चौहान और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त निदेशक विवेक चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियन रही महिला ओपन वर्ग की टीम में रिवर गाइड राम सिंह के साथ सीमांत नाकोट की नेहा अधिकारी, चमदेवल की पूजा गोस्वामी, लोहाघाट की सुमन सामंत, टनकपुर की साक्षी सिंह, उत्पल सिंह तथा पुरुष टीम में गाइड संजय सिंह, प्रमुख पर्वतारोही धन सिंह बिष्ट, खेतीखान के सूरज बोहरा, पंचेश्वर के राकेश सामंत, चंपावत के दीपक जोशी, लोहाघाट के विनीत राय व दीपक राय ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed