{"_id":"63235fc052fc2870eb4c162e","slug":"champawat-will-become-a-model-district-with-holistic-development-dhami-champawat-news-hld475827626","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र विकास के साथ चंपावत बनेगा मॉडल जिला: धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र विकास के साथ चंपावत बनेगा मॉडल जिला: धामी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत जिला विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस मॉडल जिले में पर्यटन, खेती-बागवानी, लघु उद्योग विकास में बढ़ोतरी से रोजगार और आर्थिक विकास में तेजी से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार प्राथमिकता में है। इसके लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 साल पूरा कर चुके चंपावत जिले में विकास की अनुकूल संभावनाएं हैं। उन्होंने जिले के गठन पर लोगों को शुभकामना देते हुए विकास में सहयात्री बनने की अपील की। मैदान और पहाड़ से मिलकर बने चंपावत जिले की भौगोलिक विविधता इस क्षेत्र के विकास और आर्थिक तरक्की में सहायक है।
सीएम धामी ने कहा कि चंपावत जिले के सीमांत क्षेत्र में खास तवज्जो देने के साथ समग्र विकास के दृष्टिकोण से काम किया जा रहा है। विकास की दीर्घकालिक योजनाओं के साथ तात्कालिक जरूरतों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। चंपावत को एसएसजे विश्वविद्यालय का कैंपस बनाना, तल्लादेश और गुमदेश की उप तहसील का संचालन इसी का नतीजा है।