{"_id":"5722559f4f1c1b1a5fa929af","slug":"champawat-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक घंटे तक कर रहे टैंकर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक घंटे तक कर रहे टैंकर का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय में पानी का संकट दिन-पर-दिन उफान पर है। टैंकरों के सहारे पेयजल सप्लाई की जा रही है। मगर इसके लिए भी लोगों को लंबा सब्र करना पड़ रहा है। पेयजल संकट ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया है। चंपावत में पानी के संकट को कम करने के लिए रोस्टर बनाया गया। टुल्लू पंप के उपयोग को रोकने के लिए पेयजल आपूर्ति के वक्त पावर कट करने की कोशिश चल रही है, मगर ये कवायद भी संकट को कम नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
लोगों को टैंकर और पिकअप का सहारा लेना पड़ रहा है पर इनके लिए लंबी लाइन लगाकर इंतजार करना लोगों की मजबूरी बन रहा है। जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर एसएस थापा का कहना है कि पेयजल स्रोत में गिरावट लगातार बढ़ रही है। स्रोतों से अब तीन लाख लीटर पानी भी नहीं मिल पा रहा है, जबकि जरूरत 16 लाख से ज्यादा की है। पानी की भरपाई के लिए लगातार टैंकर और पिकअप का सहारा लिया जा रहा है। इन वाहनों के फेरों की संख्या भी बढ़ाकर 13 तक कर दी गई है।
विज्ञापन
चंपावत। पेयजल संकट से निपटने को शासन ने बड़ा फैसला लिया है। फौरी राहत के तौर पर मांडेक्स हैंडपंप लगाए जाएंगे। राज्यपाल कार्यालय से इस प्रस्ताव को अनुमोदन मिल चुका है। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शासन ने चंपावत, लोहाघाट के संकटग्रस्त इलाकों में मांडेक्स हैंडपंप लगाने का निर्णय लिया है। इस अनुमोदन के बाद जल संस्थान को तत्काल सर्वे कर हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए जितने हैंडपंप जरूरी होंगे, लगाए जाएंगे। जल संस्थान चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती का कहना है कि पानी की भूगर्भीय उपलब्धता का सर्वे कर हैंडपंप लगाए जाएंगे। दूरगामी कदम के मद्देनजर चंपावत पुनर्गठन पेयजल योजना सहित अन्य पेयजल स्कीमों के काम में तेजी लाई जाएगी।