{"_id":"69039d2f51740e2c62055945","slug":"champawat-tops-the-20-point-program-for-the-third-time-champawat-news-c-229-1-cpt1004-131238-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बीस सूत्री कार्यक्रम में चंपावत तीसरी बार अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बीस सूत्री कार्यक्रम में चंपावत तीसरी बार अव्वल
Thu, 30 Oct 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। बीस सूत्री कार्यक्रम में चंपावत लगातार तीसरी बार पहले स्थान पर रहा। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि जुलाई और अगस्त में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद अब सितंबर में भी चंपावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन बरकरार रखा है।
42 रैंकिंग मदों में चंपावत जिले को 129 में से 121 अंक प्राप्त हुए हैं, जो 93.8 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है। बागेश्वर 92.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और यूएस नगर 78.29 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहा है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों, समन्वय और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक योजना का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से अंतिम छोर तक बैठे आमजन तक पहुंचाना है। संवाद
-