{"_id":"582f30d94f1c1bf23c8ff437","slug":"champawat-stray-from-the-sidewalk-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका मोटर स्टेशन रोड पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाएगा। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में ये निर्णय लिया गया। कहा गया कि अतिक्रमण हटाने को टीम बनाई जाएगी। अतिक्रमण न हटाए जाने पर 500 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में नगर में सीवर टैंक की सफाई के लिए सीवर वाहन खरीद का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से करने के लिए सभी पर्यावरण मित्रों को सचेत किया गया।
विज्ञापन
टैक्स की अदायगी वक्त पर करने के साथ ही पालिका की आमदनी बढ़ाने पर भी जरूरी कदम उठाने की बात कही गई। 14वें वित्त के अंतर्गत सफाई उपकरण, नगर क्षेत्र के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट, तार विस्तारीकरण व लाइट खरीदी जाएगी। बैठक में सभासद गिरीश चद्र पांडेय, शकुंतला गोस्वामी, दीपक सिंह तड़ागी, नरेंद्र मोहन जोशी, नंदन तड़ागी, राजेंद्र महर, अमीर बक्श, विकास साह मौजूद थे।
विज्ञापन