फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat's garbage disposal will end

खत्म होगी चंपावत के कूड़ा निस्तारण की समस्या!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Champawat's garbage disposal will end
चंपावत में इस वक्त सेलाखोला में ऐसे फेंका जाता है कूड़ा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय चंपावत अगले डेढ़ वर्ष में ग्रीन और क्लीन हो सकेगा। कूड़े का निस्तारण अब यहां की समस्या नहीं रहेगी। मौजूदा अस्थायी कूड़ा निस्तारण स्थल सेलाखोला में ही ट्रंचिंग ग्राउंड बनेगा। जगह को अनुमति मिलने के बाद अब बजट भी स्वीकृत हो गया। इसके लिए 2.98 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन

सितंबर 1997 में जिला बनने के 23 साल से अधिक समय बीतने के बाद भी चंपावत में कूड़े के निस्तारण का कोई कायदे का ठिकाना नहीं है। हर रोज औसतन पांच टन जैविक और अजैविक कूड़े का निस्तारण होता है। जमीन नहीं मिलने से ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने से नगर क्षेत्र के कूड़े का निस्तारण फिलहाल यहां से पांच किमी दूर सेलाखोला के पास के जंगल में फेंका जा रहा है। अलबत्ता अब कूड़ा निस्तारण का स्थायी उपाय कर लिया जाएगा। पिछले साल ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए सेलाखोला के कूड़ेघर की ही जमीन को हरी झंडी मिल गई थी। और अब ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए बजट भी मंजूर कर लिया गया है। चेयरमैन विजय वर्मा का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से लोगों की दिक्कतें कम होंगी और नवीनतम तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति से कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा। इसके बाद कांपेक्टर मशीन का भी उपयोग भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

चंपावत के सेलाखोला में ट्रंचिंग ग्राउंड बनेगा। अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्लूएम) के तहत 4.85 करोड़ रुपये की डीपीआर को शासन ने मंजूर कर लिया है। इसके लिए केंद्रीय मद से 86 लाख राज्य मद से 2.12 करोड़ रुपये मिल गए हैं। शेष 1.87 करोड़ रुपये नगर पालिका 15वें वित्त और राज्य वित्त से जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनव कुमार,
ईओ, नगर पालिका,
चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed