{"_id":"6589b4d2baca59eda70e7f99","slug":"champawat-roadways-bus-station-becomes-private-parking-champawat-news-c-229-1-shld1009-4275-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्राइवेट पार्किग बना चंपावत रोडवेज बस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्राइवेट पार्किग बना चंपावत रोडवेज बस स्टेशन
Mon, 25 Dec 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में रोडवेज बस स्टेशन प्राइवेट कार पार्किग में हुआ तब्दील। संवाद
चंपावत। रोडवेज बस स्टेशन प्राइवेट वाहनों का पार्किग बन गया है। बस स्टेशन पर रोडवेज बस कम और प्राइवेट वाहन अधिक खड़े रहते हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। स्टेशन से एकमात्र बस नैनीताल के लिए चलती है। शेष समय में रोडवेज बस स्टेशन पर प्राइवेट वाहनों का कब्जा रहता है।
रोडवेज की ओर से बस स्टेशन के दोनों गेटों पर पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है लेकिन बस स्टेशन में निजी वाहनों के पार्क करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नागरिकों और विभिन्न संगठनों की शिकायत के बाद भी रोडवेज प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत सीएम कैंप कार्यालय और सीएम पोर्टल में भी की गई है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है। इस संबंध में रोडवेज के एआरएम नरेंद्र गौतम का कहना है कि बस स्टेशन में प्राइवेट वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है।