{"_id":"601448d48ebc3e31f54c8c80","slug":"champawat-praised-for-spending-84-percent-amount-in-district-plan-champawat-news-hld4129027179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना में 84 फीसदी राशि व्यय करने पर चंपावत की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना में 84 फीसदी राशि व्यय करने पर चंपावत की सराहना
चंपावत एनआईसी में अपर सचिव नियोजन के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम एसएन पांडेय।
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत। अपर सचिव, नियोजन विभाग मनीषा पंवार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला योजना की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने चंपावत की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले ने दिसंबर के अंत तक लगभग 84 प्रतिशत राशि तथा गत वर्ष की सौ फीसदी राशि व्यय की है। उन्होंने वित्तीय वर्ष के शेष दो माह में जिला योजना में स्वीकृत धन का उपयोग तेजी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन जिलों में जिला योजना के तहत बजट का व्यय कम हुआ है, वह इस वित्तीय वर्ष के अंत तक शत प्रतिशत स्वीकृतियां और व्यय करना सुनिश्चित करें। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिला योजना में कुल वित्तीय स्वीकृतियों के सापेक्ष लगभग 83.77 प्रतिशत धनराशि दिसंबर के अंत तक व्यय की जा चुकी है। गत वर्ष की धनराशि भी शत प्रतिशत व्यय की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि स्वरोजगार योजना के तहत कृषि विभाग में पावर टिलर, पावर वीडर उपलब्ध कराए गए हैं, उद्यान विभाग की ओर से पॉलीहाउस, मत्स्य पालन में तालाब, पशुपालन में बैकयार्ड पोल्ट्री उपलब्ध कराए गए हैं। दुग्ध विकास में तीन गाय और पांच गाय योजना के तहत अनुदान दिया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में परियोजना निदेशक हेमंती गुंज्याल, डीडीओ संतोष कुमार पंत, अपर सांख्यिकी अधिकारी योगेंद्र कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।