फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat: Only one roadways bus is running from the district headquarters.

चंपावत : जिला मुख्यालय से रोडवेज की सिर्फ एक बस चल रही

Mon, 11 Sep 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 11 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Champawat: Only one roadways bus is running from the district headquarters.
चंपावत। चंजिले में रोडवेज के दो डिपो हैं लेकिन जिला मुख्यालय की परिवहन सेवाएं खस्ताहाल हैं। चंपावत के रोडवेज स्टेशन में न तो खास सुविधा है और न ही बस की उपलब्धता। यहां से सिर्फ एक बस सेवा का संचालन हो रहा है। चंपावत से बड़ी संख्या में लोग हल्द्वानी, देहरादून और दिल्ली की यात्रा करते हैं लेकिन बसों की उपलब्धता नहीं होने से दूसरे विकल्प का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज के दो डिपो लोहाघाट और टनकपुर में हैं। चंपावत में न तो डिपो है और न ही रोडवेज बस की कायदे की सेवा। जनवरी 2019 में बने चंपावत के बस स्टेशन से सिर्फ एक बस सेवा है जो सुबह आठ बजे चंपावत से नैनीताल के लिए लोहाघाट डिपो की बस है। इसके बाद इस स्टेशन से कोई सीधी बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन

यहां के लोगों के लिए लोहाघाट, पिथौरागढ़ और टनकपुर से गुजरने वाली बस ही यात्रियों का सहारा है। इन बसों में भी जगह नहीं होने पर यात्रियों को दिक्कत होती है। कई बार यहां के लोग बाहर से आने वाली बस में चंपावत से विभिन्न स्थानों के लिए सीट बुक करने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोहाघाट से संचालित होती हैं 15 बस
जिले में लोहाघाट डिपो से नौ मार्गों पर 15 बस संचालित हो रही हैं। इसमें दिल्ली के लिए पांच, देहरादून और बरेली के लिए दो-दो, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर, ऋषिकेश, पोंटा साहिब और गुरुग्राम (हरियाणा) के लिए एक-एक बस चल रही है।




कोट
बस सेवा को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चंपावत रोडवेज स्टेशन से वर्तमान में एक बस का संचालन हो रहा है। टनकपुर और पिथौरागढ़ के बीच में स्थित चंपावत में पहाड़ और मैदान से गुजरने वाली बस रुकती हैं। इस कारण यहां लोगों को खास दिक्कत नहीं होती है। - पवन मेहरा, मंडलीय प्रबंधक, रोडवेज, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed