{"_id":"6109951d8ebc3ec1f4482e9d","slug":"champawat-news-champawat-news-hld433361735","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने जागेश्वर धाम में अभद्रता करने वाले सांसद का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने जागेश्वर धाम में अभद्रता करने वाले सांसद का फूंका पुतला
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में अभद्रता के मामले में लोहाघाट में बरेली के भाजपा सांसद का पुतला फूंकते कांग्रेस ?
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप की ओर से पुजारियों व मंदिर के सदस्यों के साथ की गई अभद्रता के विरोध में कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप पुतला फूंका। उन्होंने आरोपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।
मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, युवा कांग्रेस के विधानसभा लोहाघाट अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद की अभद्रता के विरोध में नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने वीर कालू सिंह माहरा चौक में आरोपी सांसद का पुतला दहन किया। पूर्व जिपं अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि जब तक सांसद अपनी गलती मानकर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मानेंगे और उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, कुशल सिंह धौनी, हरीश चौधरी, भगत राम, विमला महरा, सुमन महरा, कविराज मौनी, चिराग फर्त्याल, शुभम ढेक, हेम कापड़ी, बल्लू माहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई करें
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन. भानी चंद की अध्यक्षता और कैप्टन हरीश कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने आंवला क्षेत्र के सांसद की ओर से धार्मिक स्थल पर पुजारियों के साथ अभद्रता करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच करने और आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक में कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, कैप्टन मोहन चंद, सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडे, देवीदत्त कापड़ी, कै. मोहनचंद (कमांडो ), कै. राजेंद्र सिंह अधिकारी, जंग बहादुर थापा आदि थे। (संवाद)