फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat News Case Registered Against Three Under POCSO Act in group Misdeed Case

Champawat News: सामूहिक दुष्कर्म मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने तीन के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Fri, 08 May 2026 02:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: Renu Saklani Updated Fri, 08 May 2026 02:18 PM IST
सार

चंपावत के सल्ली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Champawat News Case Registered Against Three Under POCSO Act in group Misdeed Case
मुकदमा दर्ज - फोटो : ANI

विस्तार

चंपावत के सल्ली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जबकि तीसरे आरोपी कांग्रेस प्रदेश सचिव की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच में झूठे साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराने की साजिश सामने आई। इसके बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि वह तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करेगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम सल्ली निवासी राम सिंह रावत ने चंपावत कोतवाली में तहरीर दी, इसमें कहा वह ग्राम सल्ली में दूध का कार्य करता है। डेयरी के पास उसके दो कमरों का मकान है। इसमें से एक कमरे में उसका सामान रहता है और दूसरे खाली कमरे में ताला लगा रहता है। बुधवार की सुबह करीब 04.30 बजे उनका बेटा विनोद रावत दूध का काम देखने के लिए वहां पहुंचा। उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा है। अंदर देखने पर वहां पर कमल रावत और उसके तीन साथी मौजूद थे।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कमल रावत के कहने पर पुलिस उनके बेटे विनोद को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। इसके बाद नवीन रावत, पूर्व प्रधान पूरन सिंह रावत और बेटे विनोद रावत के खिलाफ कमल रावत ने गलत तथ्यों, मनगढ़ंत साक्ष्यों और आपराधिक षड्यंत्र के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। कमल रावत ने फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिग लड़की का वीडियो और उसकी पहचान सार्वजनिक कर मामले का प्रचार-प्रसार किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऐसा कथित झूठे मुकदमे को बल देने की नीयत से किया गया। तहरीर में अर्जिता राय, कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह माहरा सहित अन्य लोगों पर भी इस प्रचार-प्रसार में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि कमल रावत उससे पुरानी रंजिश रखता है, क्योंकि वह पहले भी एक पॉक्सो मामले में पीड़ित पक्ष का समर्थन कर चुका है। इसके अलावा वर्ष 2025 में उसने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार प्रसार में इसके विपक्षी का साथ दिया था। जिस कारण कमल रावत तब से ही मेरे और मेरे बेटे और गांव के अन्य लोगों से रंजिश रखता है। वहीं कोतवाली प्रभारी बच्ची सिंह रावत ने कहा कि तहरीर के आधार पर कोतवाली में ग्राम सल्ली निवासी कमल रावत, लोहाघाट निवासी अर्जिता राय और अज्ञात निवासी आनंद सिंह माहरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद कमल रावत और अर्जिता राय को न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी पर दर्ज हैं पूर्व में मामले

चंपावत में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और आरोपी कमल रावत पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। उसे पर धारा 323/504/506/427 भादवि, धारा 323/504/506/427 भादवि, धारा 354/363/376/506 भादवि, धारा 66 (सी) आईटी एक्ट के मामले दर्ज हैं। षडयंत्र रचना वाला मास्टरमाइंड आरोपी कमल और महिला आपस में मित्र हैं।

ग्राम सल्ली निवासी राम सिंह रावत की तहरीर पर षडयंत्र रचने के मामले में कमल रावत, अर्जिता राय और आनंद सिंह माहरा के खिलाफ कोतवाली में बीएनएस की धारा 127 (2), 217(बी), 331 (4), 351 (2), 61 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17/22/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कमल रावत और अर्जिता राय को न्यायालय में पेश किया।-रेखा यादव, एसपी, चंपावत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed