{"_id":"57f1402e4f1c1b907457745f","slug":"champawat-lohaghat-began-to-stage-ramlila-banbasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत, लोहाघाट, बनबसा में रामलीला का मंचन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत, लोहाघाट, बनबसा में रामलीला का मंचन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंपावत, लोहाघाट, बनबसा में रामलीला का मंचन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत की मल्लीहाट में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन नटी और सूत्रधार ने रामलीला का सार बताया। ‘जब नीच निशाचर पाप करे, तब नर हरि रूप प्रभु आप धरे’। रावण, कुंभकर्ण और विभीषण ने शिवजी से वर मांगा। नटी का किरदार गौरव मिश्रा, सूत्रधार की भूमिका दीपक तड़ागी, रावण की भूमिका अशोक वर्मा, कुंभकर्ण का रोल राजेंद्र महर और विभीषण की भूमिका जगदीश खर्कवाल ने निभाई। रामलीला कमेटी अध्यक्ष भगवत सरण राय, विकास साह, मुक्तेश पचौली, हीरा बल्लभ पलसाई आदि ने दर्शकों और अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
58वें वर्ष में प्रवेश करने वाली लधिया घाटी के भिंगराड़ा की रामलीला पंचमी से शुरू होगी। बाजा मास्टर कृष्ण चंद्र भट्ट, तबला वादक राम लाल और रमेश भट्ट पात्रों को तालीम दे रहे हैं। लीला कमेटी के अध्यक्ष गिरीश भट्ट, उपाध्यक्ष उमेश भट्ट, सचिव तुलाराम भट्ट, कोषाध्यक्ष धर्मानंद भट्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट में रामलीला का आगाज हो गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने लीला का शुभारंभ किया। लीला में रावण, कुंभकर्ण, विभीषण द्वारा ब्रह्मा जी की तपस्या कर वरदान, राक्षसों द्वारा ऋषि मुनियों की प्रताड़ना, श्रीराम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न का जन्म होना, महाराजा जनक द्वारा सोने का हल चलाने के बाद सीता जन्म की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन
श्रीराम जन्म के अवसर पर महाराजा दशरथ का अभिनय जगदीश जोशी, जनक का उमेश ओली, रावण का आशीष वर्मा, श्रृंगी ऋषि का प्रकाश पुनेठा ने अभिनय किया। लीला निर्देशक विपिन वर्मा, ईश्वरी साह, संगीत निर्देशक राजन राय, सतीश राजन, संजय पंत, सीन निर्देशक विजय राय, विनोद गोर्खा, मेकअप में हेमंत पांडेय, राहुल राय, प्रकाश वर्मा सहयोग कर रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और जीवन गहतोड़ी के संचालन में हुई लीला में भीमदत्त बगौली, प्रेमलाल साह, किरन पुनेठा, सुधा खर्कवाल, डीडी पांडेय, शैलेंद्र राय, नवीन खर्कवाल, केदार दत्त सुतेड़ी आदि मौजूद थे।
बनबसा रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। एनएचपीसी के मुख्य अभियंता पीके गुप्ता ने मंचन का शुभारंभ किया। पहले दिन रावण द्वारा भगवान भोलेनाथ से वरदान मांगने और भगवान राम के जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक बीएस खुराना, पुष्कर कापड़ी, संजय जोशी, कमल जैन, निर्मला मौनी, विमला सजवान, जीवन सिंह, उमेद सिंह नेगी, बुद्दीबल्लभ पांडेय आदि मौजूद थे।