फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat getting just four ATM cash

चंपावत में सिर्फ चार एटीएम से मिल रही नगदी

Tue, 29 Nov 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 29 Nov 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
Champawat getting just four ATM cash
चंपावत एसबीआई में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
चंपावत में बैंकों में लगी कतार अब छोटी हो गई है। अलबत्ता एसबीआई की कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएम) से मंगलवार से नगदी जमा होने लगी, मगर इस मशीन से रकम नहीं निकल रही है। वहीं अब भी ज्यादातर एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। मुख्यालय में मात्र चार एटीएम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और यूको बैंक के एटीएम ही काम कर रहे हैं। इन बैंकों से मंगलवार को 2500 रुपए की नगदी मिल रही थी। इसके अलावा दूसरे एटीएम अब भी नहीं चल रहे हैं। सिंडिकेट बैंक, सेंट्रल बैक, यूनियन बैंक समेत 11 एटीएम के सिस्टम में अब भी बदलाव नहीं हो सका है। आईडीबीआई बैंक के बुधवार तक ठीक होने की बात बैंक अधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन



पैन नंबर न होने से शादी को नहीं मिले 49 हजार से अधिक रुपए
दिल्ली में प्राइवेट वाहन में ड्राइवर लक्ष्मण की 2 दिसंबर को शादी है। मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर रौकुंवर गांव की माता देवी का बेटा लक्ष्मण मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की चंपावत शाखा से अपने खाते से रकम निकालने को आए। आमंत्रण कार्ड लेकर वे बैंक पहुंचे। कार्ड दिखाने के साथ अन्य औपचारिकता पूरी की, लेकिन उन्हें 49 हजार रुपए से अधिक नहीं मिल पा रहे हैं। मुख्य प्रबंधक एचएस पांगती ने बताया कि पैन नंबर नहीं होने से 50 हजार रुपए से अधिक कैश नहीं दिया जा सकता है। लक्ष्मण का कहना है कि उसके पास न एटीएम है और नहीं चेक बुक। चेक बुक के लिए आवेदन किया है, मगर वह भी एक हफ्ते बाद मिल सकेगी। धन की कमी से विवाह की व्यवस्थाओं में अड़चन आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed