फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat bypass will be inspected on May 31

Champawat News: चंपावत बाईपास का 31 मई को होगा निरीक्षण

Tue, 21 May 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Champawat bypass will be inspected on May 31
चंपावत। टनकपुर- पिथौरागढ़ एनएच पर बनने वाले चंपावत बाईपास का 31 मई को ओवर साइट कमेटी निरीक्षण करेगी। ओवर साइट कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सीकरी अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। एनएच पर चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ में तीन बाईपास का निर्माण होना है।
विज्ञापन

डीएम नवनीत पांडे ने जिला सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग, वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चंपावत जिला मुख्यालय में बनने वाले बाईपास के निर्माण को लेकर कमेटी के भ्रमण कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाईपास संबंधित आवश्यक सभी जानकारियों की एक पीपीटी तैयार कर ली जाए। एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष ने बताया कि चंपावत बाईपास एनएच के तहत मुड़यानी से प्रारंभ होगा, जो तिलोन में निकलेगा। इसकी लंबाई 9.847 किमी है। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सदर सौरभ असवाल, सीओ वंदना वर्मा, एसडीओ वन नेहा चौधरी, कोतवाल योगेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed