उत्तराखंड न्यूज: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद चंपावत प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
नेपाल की भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। प्रशासन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक फंसा है या किसी परिचित के बारे में जानकारी चाहिए तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिले के लोगों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे किसी उत्तराखंड निवासी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल अधिकृत हेल्पलाइन पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित स्थान और उपलब्ध अन्य जानकारी साझा करने से राहत के साथ बचाव एजेंसियों के बीच समन्वय कर मदद पहुंचाने में आसानी होगी। जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपदा से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत माध्यमों से साझा करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संबंधित विभागों के साथ लगातार संपर्क में है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316 और 8218867005 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी सूचना दी जा सकती है।