{"_id":"5ba3d3df867a557eae2deb10","slug":"chamola-village-depicts-the-unemployed-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमौला गांव को दर्शा दिया आबादी विहीन गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमौला गांव को दर्शा दिया आबादी विहीन गांव
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंपावत विकास भवन में प्रदर्शन करते चमोला-खुरपाली के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने जनगणना में लोहघाट विकास खंडकी जाख-जिंडी ग्राम पंचायत के चमौला खुरपाली गांव को आबादी शून्य दर्शाने पर लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बीडी कलौनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विकास भवन में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि चमौला-खुरपाली गांव से मौजूदा प्रधान हेमा देवी और पंचायत सदस्य ममता देवी है। इसके बावजूद भी प्रशासन ने गांव को आबादी विहीन दर्शा दिया है।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में प्राइमरी और आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। 20 से अधिक परिवार गांव में रह रहे हैं। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट और जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बेनी से इस गड़बड़ी को ठीक करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इससे गांव के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। चमौला-खुरपाली गांव को दूसरी ग्राम पंचायत बसकुनी में शामिल करने की सुगबुगाहट पर तल्ख तेवर दिखाए। कहा कि यहां के लोग अपनी पूर्व ग्राम पंचायत में ही रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कृष्णानंद कलौनी, चंद्रशेखर कलौनी, मोहन चंद्र, देवकी नंदन, दिनेश कलौनी, रेवाधर, कमल, धर्मानंद, दीपक, हीराबल्लभ, गोपाल, सुशील कलौनी, कीर्ति कलौनी आदि शामिल थे।
मामले की जांच के लिए सीडीओ को कहा गया है। ग्राम पंचायतों का अभी कोई नया परिसीमन नहीं हो रहा है। परिसीमन के वक्त गांव के लोगों की सुविधा के मुताबिक जरूरी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
सुरेंद्रनारायण पांडेय, जिलाधिकारी, चंपावत।