फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chami chaumel mahotsav

चामी चौमेल आषाढ़ी महोत्सव:

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chami chaumel mahotsav
वल्सों चौमेल में निकली रथयात्रा में विराजमान मां भगवती श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए। - फोटो : LOHAGHAT
चामी चौमेल में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव के अंतिम दिन यहां चामी गांव से मां भगवती और मां महाकाली की शोभा यात्रा निकली जिसमें हजारों लोगों ने शीश नवाकर कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व बुधवार रात देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। यहां लगी देवगद्दी में देव डांगरों ने लोगों के कष्ट हरे। सुबह से चामी के भगवती मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। दोपहर बाद गांव के मंदिर से मां भगवती एवं मां महाकाली की शोभायात्राएं निकलीं। रस्सों के सहारे दो किमी दुर्गम रास्तों से होते हुए खड़ी चढ़ाई पार कर रथ यात्रा देवी थान पहुंची।
विज्ञापन

रथ में सवार भगवती की डांगर मधी देवी और मां महाकाली के रूप में पार्वती देवी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रही थीं। महिलाएं मां भगवती व मां महाकाली का जयकारा लगाते हुए चल रही थी। देर शाम देवी थान पहुंचने के बाद लोक देवताओं ने अवतरित होकर स्नान कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रथ यात्रा के मंदिर की परिक्रमा पूर्ण करने के बाद मंदिर परिसर में मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के युवाओं ने भंडारा किया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष अशोक महर, कुंदन सिंह, गोविंद सिंह, संजू पाठक, नवीन पाठक, विजय महर आदि ने सभी का स्वागत किया। इधर वल्सों चौमेल में भी मां भगवती की रथ यात्रा के साथ आषाढ़ी महोत्सव का समापन किया गया।

बाराकोट ब्लाक के चामी में माँ भगवती, माँ महाकाली की डोला यात्रा को मंदिर ले जाते श्रद्धालु।

बाराकोट ब्लाक के चामी में माँ भगवती, माँ महाकाली की डोला यात्रा को मंदिर ले जाते श्रद्धालु।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed