{"_id":"5e5555728ebc3ef3b76ca2fb","slug":"chamapat-mahotsav-champawat-news-hld375085551","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत महोत्सव को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम में ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत महोत्सव को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम में ली बैठक
विज्ञापन
चंपावत। यहां 27 से 29 फरवरी तक गोरलचौड़ मैदान में चंपावत महोत्सव होगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिला सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में डीएम एसएन पांडेय ने जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जनप्रतिनिधियों ने महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था और लोकल व्यापारियों की दुकानें भी मेले में लगाने का सुझाव दिया। डीएम ने महोत्सव में दुकान लगाने वाले व्यापारियों से कृषि अधिकारी और ईई यूपीसीएल से संपर्क करने को कहा। पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बाइकिंग, कैंपिंग, राफ्टिंग में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों से बुधवार से पर्यटन कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में चंपावत महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैठक में महोत्सव में लगने वाले स्टॉलों और अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। बताया कि प्राइवेट वाहनों की पार्किंग बस अड्डे में होगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष अमर नाथ सक्टा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम पाटी शिल्पा जोशी, डीडीओ संतोष कुमार, डीपीओ पीएस बृजवाल, डीएचओ केएन आर्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, सीवीओ बीएस जंगपांगी, श्याम पांडेय, शकर दत्त पांडेय, आदि रहे।