{"_id":"6619780aca08e58a6e048a4f","slug":"chaitola-fair-migrants-started-arriving-from-malaysia-america-japan-dubai-champawat-news-c-229-1-shld1026-107253-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैतोला मेला : मलेशिया, अमेरिका, जापान, दुबई से पहुंचने लगे प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैतोला मेला : मलेशिया, अमेरिका, जापान, दुबई से पहुंचने लगे प्रवासी
Fri, 12 Apr 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट गुमदेश के चौमू देवता मंदिर में पूजा अर्चना करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले में भाग लेने के लिए प्रवासियों का अपने घरों को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। मेले के चलते चमदेवल के चौमू चौखाम बाबा मंदिर में काफी चहल पहल बनी हुई है। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन यहां मुख्य मेला आयोजित होगा। इसमें चौमू देवता की भव्य डोला यात्रा निकलेगी।
चैतोला मेले के चौथे दिन चौखाम बाबा मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की। पुरोहित पंडित मदन कलौनी, पंडित शंकर दत्त पांडेय, पंडित रमेश कलौनी, पुजारी लक्ष्मण सिंह ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। पंडित कलौनी ने बताया कि चैतोला मेले में भाग लेने के लिए प्रवासी मलेशिया, अमेरिका, जापान, दुबई आदि स्थानों से प्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। चैतोला मेले को लेकर गुमदेश क्षेत्र के सिरकोट, जिड़ी, जाख, बसकुनी, न्यौलटुकरा, चौपता, सिलिंग, मड़, पुल्ला पोखरी, दैमैत बुंगा गांवों के मंदिरों में रात्रि जागरण भजन कीर्तन और ढुस्कों का आयोजन हो रहा है। मेला समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी ने बताया कि मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना हुआ है । आयोजन में कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह धौनी,देव धौनी, खीमराज धौनी,मान सिंह, मनमोहन सिंह धौनी, शंकर पांडेय, युगल धौनी, संजय सिंह, पूर्व कमेटी अध्यक्ष नरसिंह धौनी, जोत राम, मदन कलौनी, डुंगर प्रथोली आदि मौजूद रहे। संवाद