फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chacha Nehru remembered on Children's Day

बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

Wed, 14 Nov 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Updated Wed, 14 Nov 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru remembered on Children's Day
पाटी के बिसारी में बाल मेले में नृत्य करतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। चंपावत जीआईसी में प्रभारी प्रधानाचार्य सीएस पुजारी सहित कई लोगों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाल प्रेम का उल्लेख किया।
विज्ञापन


बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में शिवा कुमार, गौरव कुमार और संजय सिंह क्रमश:तीन स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सौरभ कुमार, कार्तिक सक्सेना और हिम्मत सिंह विजयी रहे। शिक्षक जगदीश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कृष्ण कुमार उपाध्याय, भवान सिंह मेहता, एमएल गुप्ता, एसजी गोस्वामी, अशोक खर्कवाल, मदन राम आर्य, भुवन चंद्र शर्मा, हीराबल्लभ पांडेय, सुरेश राम आर्य, डीएन भट्ट, रुद्र सिंह, नवीन जोशी आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


पूर्णागिरि कॉलेज में ललित कला पर आधारित प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक डॉ.केएस अधिकारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीएड विभागाध्यक्ष डॉ.गिरीश पचौली, नवीन पुनेठा, रविशंकर जोशी, मनोज सकलानी, सोनी लोहिया, स्वाति जोशी आदि मौजूद थे। जीआईसी सिप्टी में प्रधानाचार्य सोमपाल की अध्यक्षता और आदित्य पंत तथा सामश्रवा आर्य के संचालन में कार्यक्रम हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी विकासखंड के बिसारी के पंचायत भवन में जैरोली और रौलमेल के बाल मेले में नन्हें बच्चों ने सरस्वती वंदना मां सरस्वती दानी है जाए गीत से शुभारंभ किया। स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को प्रेरित करते हुए कई प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने पकोड़ी, चने, आलू के गुटके और विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। खंड शिक्षाधिकारी राजन गुप्ता, ब्लाक समन्वयक श्याम सिंह लडवाल ने स्टॉलों का मुआयना किया। शिक्षिका रेखा जोशी के संचालन में हुए मेले में नीरज पंत, भुवनेश्वर जोशी, निखिलेश गहतोड़ी, नवीन पचौली, गोदावरी देवी, कलावती देवी, हीरा देवी, नीमा देवी, पवन आदि ने सहयोग किया।  


लोहाघाट के सी एकेडमी स्कूल में प्रबंधक कविराज मौनी ने नेहरू जी के चित्र में माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी के नेतृत्व में जीके प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर ममता मौनी, दीपक कुमार, चंपा भट्ट, नीलम गिरि, रेनु कलखुडिय़ा, बबीता पांडेय, चंद्रा भट्ट, कमला गोस्वामी, सुनीता जोशी आदि रहे। खेतीखान के इंद्रा पार्क में लक्ष्मीदत्त ओली, सीएल वर्मा, जीवन जोशी, नवीन वर्मा, भैरव वर्मा, गिरीश पांडेय, ओकलैंड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रमेश पांडेय की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। राइकोट महर में प्रधानाध्यापिका सुशीला चौबे, गोविंद बोहरा, सुरेश बोहरा, प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन में प्रधानाध्यापक शंकर सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में कई कार्यक्रम हुए। सीमा क्षेत्रिय महोत्सव समिति खालगढ़ा में मदन कलौनी की अध्यक्षता में जीआईसी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जीआईसी बापरू और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खीड़ी पोखरी में सहभोज कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed