{"_id":"a37b6990c69119628425d611445ea89f","slug":"central-school-forest-beat-the-kcc-khatima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय वन ने केसीसी खटीमा को हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय वन ने केसीसी खटीमा को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Sat, 18 Apr 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
शौर्यचक्र विजेता शहीद सैनिक मनोज सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को केंद्रीय विद्यालय वन की टीम ने केेसीसी खटीमा को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया है। विजेता टीम के आफताब को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
बनबसा छावनी में तैनात सेना की सेकेंड ग्रिनेडियर बटालियन के तत्वावधान में स्टेडियम मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को केसीसी खटीमा और केंद्रीय विद्यालय वन के बीच हुए मैच का शुभारंभ पुलिस के रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केंद्रीय विद्यालय वन की टीम ने आठ विकेट गवांकर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में केसीसी खटीमा 49 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। केंद्रीय विद्यालय के गेंदबाज आफताब ने पांच विकेट चटकाए। मैच के निर्णायक संजय चौहान और दीपक पांडेय थे। स्कोरर का जिम्मा दीपक पचौली ने और आंखों देखा हाल महेंद्र चंद ने सुनाया। टूर्नामेंट के आयोजन में दलीप राय, चंद्रप्रकाश जोशी, सतीश जोशी, मंगेज सिंह, जगमेर सिंह, कम भट्ट, लक्ष्मण सिंह पाटनी, पीएन जोशी, दीपक सेठी, जेएस मेहता आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन