{"_id":"69f248c9fa28ad9c66018d2f","slug":"census-campaign-begins-540-personnel-deployed-champawat-news-c-229-1-cpt1009-138557-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जनगणना अभियान शुरू, 540 कार्मिक लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जनगणना अभियान शुरू, 540 कार्मिक लगाए गए
Wed, 29 Apr 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में जनगणना के लिए 459 प्रगणक और 81 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य में जुटे हैं।
प्रशासन के अनुसार प्रथम चरण में आधारभूत ढांचे का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है जबकि द्वितीय चरण में सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय आंकड़ों का संकलन किया जा रहा है जो 24 मई 2026 तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। डीएम मनीष कुमार के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान में डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन किया जा रहा है।
एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप दिया गया है। इससे पारदर्शिता और सटीक जानकारी दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर जाकर भवनों की स्थिति, उपयोगिता और परिवारों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय और आवासीय स्थिति से संबंधित जानकारी एकत्र कर रहे हैं। एडीएम ने जनपदवासियों से राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करने और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं जाने की अपील की है। संवाद