{"_id":"582211af4f1c1bf47eb38f2e","slug":"cdr-will-not-raise-the-issue-of-the-notice-to-the-bank-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीआर न बढ़ा तो जारी होंगे बैंक अफसरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीआर न बढ़ा तो जारी होंगे बैंक अफसरों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी डॉ.आरएस पोखरिया ने ऋण-जमा अनुपात (सीडीआर) को बढ़ाने के लिए प्रयास करने की हिदायत दी है। मंगलवार को बैंकों की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में 29 प्रतिशत के सीडीआर को बढ़ाने के लिए प्राथमिकता से पात्रों को ऋण बांटने को कहा। वार्षिक ऋण योजना में मात्र 6.58 प्रतिशत की वृद्धि को नाकाफी बताया गया। कम सीडीआर वाले बैंक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विभिन्न क्रियाकलापों के लिए भेजे गए आवेदनों पर 15 दिनों के भीतर निर्णय लेने को कहा गया। नाबार्ड के एजीएम पुनीत नागर ने आवेदनों को सहकारी बैंकों को भेजने की हिदायत दी। सहकारी समितियों के जरिए 10 करोड़ रुपए के सापेक्ष महज 2 करोड़ की राशि कर्ज के रूप में बंट सकी है। नवीन सरलीकृत ऋण-सह-अनुदान ग्रामीण आवास योजना में 85 के सापेक्ष 24 लाभार्थियों को कर्ज उपलब्ध कराया जा चुका है। शहरी आजीविका मिशन में 32 आवेदनों के सापेक्ष 28, स्पेशल कंपोनेंट में प्लान में 39 आवेदनों के सापेक्ष 34 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। लीड बैंक अधिकारी एएस रावत ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग द्वारा 23 के लक्ष्य के सापेक्ष 2.20 करोड़ की रकम के 77 आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली में गैर वाहन मद में 11 के सापेक्ष 7 और वाहन मद में बैंकों ने 7 आवेदन मंजूर किए जा चुके हैं।
बताया गया कि 7350 के सापेक्ष 3179 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा चुके हैं। नाबार्ड ने ऋण वसूली में सिर्फ 11.08 प्रतिशत को नाकाफी बताते हुए इसमें सुधार लाने को कहा गया। जिले के 4281 बीमित किसानों को 19.74 करोड़ दिए गए। बैठक में तहसीलदार पूनम पंत, सीवीओ डा.पीएस भंडारी, उद्योग एजीएम जीवी जोशी, जिला निबंधक एसएस राणा, डीटीओ आरएस ऐरी सहित तमाम बैंकर्स मौजूद थे।