फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CDO inspects model house in Raynagar

सीडीओ ने रायनगर में मॉडल घराट का निरीक्षण किया

Sat, 10 Jun 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sat, 10 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
CDO inspects model house in Raynagar
घराट का निरीक्षण करते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
 सीडीओ हरगोविंद भट्ट ने लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में मॉडल घराट का निरीक्षण किया। उन्होंने उरेडा के परियोजना प्रबंधक को ग्रामीणों को मॉडल घराट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने उरेडा को सड़क मार्ग पर मॉडल घराट का बोर्ड स्थापित करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


मॉडल घराट के काश्तकार ने बताया कि रायकोट चौड़ी में 2005 में उरेडा के माध्यम से पांच किलोवाट क्षमता का घराट स्थापित किया गया था। उन्होंने बताया कि मॉडल घराट एक घंटे में 12 किलो गेहूं पीसता है। उपभोक्ता से एक किलो राशन पीसने पर एक रुपये शुल्क लिया जाता है, जिससे गांव के सभी काश्तकार लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी अधिक होने पर घराट की क्षमता में वृद्धि हो जाती है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से घराट को पानी उपलब्ध कराने वाली गूल में रिसाव हो रहा है। जिस पर सीडीओ ने गूल में पानी के रिसाव को देखते हुए उसकी मरम्मत करने को कहा। निरीक्षण में सीडीओ के साथ परियोजना प्रबंधक उरेडा ओम कुमार, भैरव दत्त राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed