फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cauliflower farming is becoming a source of income for farmers

किसानों की आय का जरिया बन रही है फूलगोभी की खेती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cauliflower farming is becoming a source of income for farmers
ंपावत के दूरस्थ मौड़ा ग्राम पंचायत में काश्तकार दीवान सिंह बोहरा ने उगाई शिमला मिर्च की पौधे। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के भिंगराड़ा क्षेत्र में फूलगोभी की खेती किसानों की आय का जरिया बन रही है। परंपरागत सब्जी उत्पादन के स्थान पर जैविक तरीके से फूलगोभी की खेती किसानों के लाभ का सौदा बन रही है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के सचल दल भिंगराड़ा की ओर से किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किए जाने से उनका रुझान भी इस तरफ बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के अधिकतर किसान जैविक तरीके से ही फूल गोभी, पत्ता गोभी, मेथी, टमाटर, शिमला मिर्च आदि का उत्पादन कर रहे हैं। बिना किसी रासायनिक खाद अथवा उर्वरक के जरिये से उगाई गई सब्जियों की लगातार मांग बढ़ रही है। इससे अब किसानों की ओर से बड़े पैमाने पर फूलगोभी का उत्पादन किया जाने लगा है। प्रगतिशील किसान उमेश चंद्र भट्ट और देवीदत्त भट्ट की ओर से सफलतापूर्वक जैविक सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। उनका कहना है कि जहां मैदानी क्षेत्र की गोभी दस से बीस रुपये किलो बिक रही है, वहीं पहाड़ की जैविक विधि से उगाई गई गोभी 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन

दीवान ने उगाए शिमला मिर्च के लाखों पौधे
चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड की मौड़ा ग्राम पंचायत के प्रगतिशील किसान नवीन सिंह बोहरा ने आधुनिक तकनीक से अपने पॉलीहाउस में शिमला मिर्च के लाखों पौधे उगाने में सफलता प्राप्त की है। उनका कहना है कि शिमला मिर्च के अलावा बैगन, टमाटर, हरी मिर्च आदि के पौधे भी तैयार किए जा रहे हैं। इस कार्य में वह अपने साथ चार अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed