फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Caught liquor illegally sold by raiding hotel

होटल में छापा मारकर अवैध रूप से बेची जा रही शराब पकड़ी

Tue, 16 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Tue, 16 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Caught liquor illegally sold by raiding hotel
पकड़ी गइ अवैध शराब के साथ आबकारी निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय में महिलाओं के आंदोलन के बाद शराब की दुकानें तो बंद हो गई पर होटल और ढाबों में अवैध रूप से महंगे दामों में शराब बेचे जाने का सिलसिला जारी है। आबकारी विभाग ने सोमवार को कई होटलों और दुकानों में छापे मारे। इस दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो होटल स्वामी रंगे हाथों पकड़े गए। छापामारी की खबर मिलते ही कुछ दुकानदार अपनी दुकानों में ताला लगाकर भाग गए।  विभाग को नैनीताल बैंक के समीप एक होटल से 230 पव्वे पकड़ने में कामयाबी मिली। 
विज्ञापन



जिला मुख्यालय में लंबे समय अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें की आ रही थी। इसको देखते हुए आबकारी विभाग ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद की अगुवाई में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान विभाग ने 230 पव्वे शराब के जब्त किए गए। आबकारी निरीक्षक ने बताया की मुखबिर की सूचना पर विभाग ने मोटर स्टेशन की 12 दुकानों और होटलों में छापा मारा। इसमें उन्हें ललित रेस्टोरेंट से शराब के 230 पव्वे बरामद किए। आरोपी का आबकारी एक्ट के तहत चालान किया गया है। 
विज्ञापन



चंपावत जिले में महिलाओं के आंदोलन के कारण देशी विदेशी शराब की 16 दुकानों में से अब तक केवल 10 दुकानें ही खुल पाई हैं। लोहाघाट और चंपावत नगर की दोनों दुकानों के संचालित न हो पाने से कुछ शराब माफिया टनकपुर और बाराकोट से अवैध रूप से शराब लाकर बेच रहे हैं। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि जिले में अवैध रूप से शराब बेचने नहीं दी जाएगी। लोगों से तालमेल बिठा कर सरकारी दुकानें खोलने का प्रयास किया जाएगा जिससे अवैध शराब पर नकेल कसेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यालय के सभी होटल चालकों को अवैध शराब नहीं बेचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। औचक निरीक्षण में उपनिरीक्षक महेश सिंह और राजीव चंद्र आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed