फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cash breaks of Rs 1.82 lakh by breaking six shops' locks

छह दुकानों के ताले तोड़कर 1.82 लाख की नकदी उड़ाई 

Sat, 28 Oct 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)। Updated Sat, 28 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cash breaks of Rs 1.82 lakh by breaking six shops' locks
थानाध्यक्ष मनीष खत्री से चोरी का खुलाशा करने की मांग करते पीड़ित व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
 चोरों ने नगर के मुख्य बाजार में स्थित छह दुकानों के ताले तोड़कर गल्लों में रखी 1.82 लाख की नकदी उड़ा ली। चोर दुकानों से 16 स्मार्ट फोन, 15 हजार रुपये का सौंदर्य प्रसाधन का सामान भी साफ कर ले गए। शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे हुई चोरी की इस घटना से व्यापारियों काफी आक्रोश है। पांच व्यापारियों ने  पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए व्यापारियों की दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।  
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस की चीता मोबाइल टीम जब बाजार पहुंची तो मार्डन फुटवियर की दुकान का शटर खुला मिला। संदेह होेने पर उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी दिनेश गड़कोटी को मौके पर बुला लिया। दिनेश गड़कोटी के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ा है। आसपास देखने पर पांच अन्य प्रतिष्ठानों के ताले टूटे मिले। मार्डन फुटवियर के स्वामी दिनेश गड़कोटी ने बताया कि उसके गल्ले से करीब बीस हजार की नकदी चुराई गई है। इसके अलावा भाटिया प्रोविजन स्टोर के गल्ले से करीब पांच हजार की रेजगारी और तीन फर्म भाटिया प्रोविजन स्टोर, भाटिया एजेंसी और अरविंद ट्रेडर्स की बैंकों में जमा की गई नकदी की रसीद साफ की गई है। अमिषा कास्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर स्वामी भरत सिंह ने बताया कि उनके यहां से 12 हजार की नकदी और 15 हजार का सामान चुराया गया है।
विज्ञापन



 विक्की मोबाइल सेंटर के स्वामी विकास थापा ने बताया कि उनके गल्ले से बीस हजार की नकदी और 16 स्मार्ट मोबाइल फोन साफ किए हैं।  जोशी एंड संस बर्तन भंडार के स्वामी महेश जोशी ने बताया कि उनकी दुकान के गल्ले से 125000 रुपये की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। जबकि राज मेडिकल स्टोर का केवल ताला टूटा मिला। पुलिस ने व्यापारियों की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। बताया कि जांच के बाद व्यापारियों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रात में बंद रहते हैं प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे
बनबसा बाजार अधिकांश प्रतिष्ठान स्वामी अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे प्रतिष्ठान बंद करने के साथ ही बंद कर लेते हैं। जिससे पुलिस को अज्ञात चोरों का सुराग लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक प्रतिष्ठान के बाहर लगे सीसी कैमरे में अज्ञात चोरों को देखा जा रहा है किंतु उसके फुटेज स्पष्ट नही हैं। 

पुलिस चोरों का जल्द पता लगाए  
बनबसा (चंपावत)। पीड़ित व्यापारियों का शिष्टमंडल व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ थाने में जाकर थानाध्यक्ष मनीष खत्री से जल्द चोरों और चुराए समान और नकदी को बरामद करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए टीमें बनाई गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की।


घटना से सभी आश्चर्यचकित 
बनबसा (चंपावत)। बीच बाजार में चोरों द्वारा आधा दर्जन प्रतिष्ठानों  के ताले तोड़े जाने की घटना व्यापारियों समेत पुलिस भी आश्चर्य में हैं। बताया गया है कि लगभग साढ़े दस बजे रात पुलिस चीता मोबाइल टीम बाजार से होकर आगे निकली थी। जब साढ़े ग्यारह बजे दुबारा पुलिस टीम साढ़े ग्यारह बजे बाजार पहुंची तो चोरों ने अपना काम कर दिया था। उस दौरान बाजार में चौकीदार भी न होना भी चोरी होने का एक कारण माना जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed