फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Case registered against mining businessman's nephew, brother and sister-in-law

Champawat News: खनन कारोबारी के भतीजे, भाई और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case registered against mining businessman's nephew, brother and sister-in-law
टनकपुर(चंपावत)। थाना क्षेत्र के खनन कारोबारी दीपक सिंह बिट्ठल की गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कारोबारी के भतीजे, भाई, भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कारोबारी की पत्नी ने जेठ और जेठानी पर अपने बेटे को गोली मारने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इधर, घायल का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि नायकगोठ निवासी घायल खनन कारोबारी बिट्ठल की पत्नी प्रेमा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें कहा कि उसके जेठ राजीव सिंह का परिवार उनके घर के बगल में ही रहता हैं। आरोप लगाया कि वह बिना वजह उनसे दुश्मनी रखते हैं। कहा कि आठ जुलाई की रात भतीजा कार्तिक ठाकुर खटीमा की ओर गया और अलग-अलग नंबर से उसके पति दीपक सिंह को फोन कर रहा था।
विज्ञापन

वह कह रहा था कि उसे लेने आ जाओ या गाड़ी भिजवा दो। उसके पति के मना करने पर उसने देख लेने की धमकी दी। रात करीब 11 बजे वह लोग कमरे में खाना खा रहे थे, तभी आरोपी कार्तिक उनके घर के नीचे आया। प्रेमा सिंह ने कहा कि उनकी बेटी सोनाक्षी ने उसे देखकर पिता दीपक को बताया कि कार्तिक के हाथ में बंदूक है। वह कुत्ते को मारने की कोशिश कर रहा है। जब दीपक नीचे जाकर उसे समझाने लगे। तभी आरोपी कार्तिक के पिता राजीव और मां दीपा देवी जोर-जोर से कहने लगे कि गोली मार दे। इस पर आरोपी कार्तिक ठाकुर ने उसके पति पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पिता राजीव सिंह ने बाइक की चाबी कार्तिक को दी और कहा कि भाग जाओ। कार्तिक बाइक से कुछ दूर तक पहुंचा और फिर उस पर भी उसने फायर कर दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गई। उसके पति दीपक को उप जिला अस्पताल से बरेली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।
सीओ शिवराज सिंह राणा का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 351(2), 49 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed