फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Case of Gunj Tanakpur Trauma Center in Assembly

विधानसभा में गूंजा टनकपुर ट्रामा सेंटर का मामला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Case of Gunj Tanakpur Trauma Center in Assembly
प्रतीकात्मक फोटो।
टनकपुर (चंपावत)। विधानसभा के बजट सत्र में टनकपुर में बना ट्रामा सेंटर का मुद्दा गूंजा। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ट्रामा सेंटर के चालू न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने भवन निर्माण के बाद भी ट्रामा सेंटर के लिए पदों का सृजन न करने पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि ट्रामा सेंटर शुरू न होने से क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

मंगलवार को विधानसभा सत्र में विधायक गहतोड़ी नियम 300 के तहत सदन में टनकपुर ट्रामा सेंटर का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन को बताया कि क्षेत्र आपातकालीन गहन चिकित्सा सुविधा के लिए वर्ष 2015 में ट्रामा सेंटर का निर्माण हुआ है। भवन बनकर तैयार खड़ा है, लेकिन पदों का सृजन नहीं हुआ है, जिस कारण ट्रामा सेंटर शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों को ट्रामा सेंटर में मिलने वाली गहन चिकित्सा सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और लोगों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। इधर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि ट्रामा सेंटर संबंधी जानकारी शासन को भिजवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed