फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car falls into ditch, Bareilly youth dies, three friends injured

Champawat News: खाई में गिरी कार, बरेली के युवक की मौत, तीन दोस्त घायल

Fri, 09 May 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 09 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, Bareilly youth dies, three friends injured
टनकपुर के सूखीढांग के पास हाइवे पर सौ मीटर नीचे खाई में ​गिरकर क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : मीडिया 
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ हाईवे पर सूखीढांग-अमरुबैंड के बीच कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, स्थानीय लोग और एसडीआरएफ ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कार सवार चारों दोस्त बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन


चल्थी एसओ निर्मल लटवाल ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अमरुबैंड और सूखीढांग के बीच कार (यूपी 25 डीई 1485) अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीण हिमांशु बोरा, शंकर जोशी, शुभम बोरा, गोविंद सिंह और एसडीआरएफ के सहयोग से घायल बरेली के लवेदी निवासी अर्पित गंगवार (26) पुत्र अमर सिंह, बरेली के कर्मचारी नगर निवासी जोगेंद्र राजपूत (22) पुत्र स्व. मोहन लाल, अमन यादव (22) पुत्र राम को खाई से निकलवाकर 108 सेवा से टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

हादसे में मौके पर ही दम तोड़ने वाले बरेली के ही बसंत विहार निवासी मनोज गंगवार (27) पुत्र तेजपाल के शव को मोर्चरी भिजवाया गया। अस्पताल में तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅ. आफताब आलम ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही बरेली से घायल और मृतक युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जोगेंद्र राजपूत बरेली के बाईपास रोड पर डेयरी का काम करता है। घायल अर्पित विदेश में जाकर नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगेंद्र ने खाई से निकलकर ट्रक को रोका और सूचना दी
हादसे के बाद घायल जोगेंद्र ने कार से निकलकर बमुश्किल सड़क पर पहुंचकर वहां से गुजर रहे ट्रक को रोका। तड़के करीब चार बजे ट्रक ड्राइवर को हादसे की सूचना दी और ट्रक चालक से फोन मांगकर अपने भाई संजीव को फोन लगाया। अस्पताल पहुंचे संजीव ने बताया कि उसके भाई ने फोन पर कहा कि उसे चोट लगी है, उसे बचा लो। वह बहुत घबराया हुआ था। ट्रक चालक ने ही चल्थी चौकी में सूचना दी। चौकी इंचार्ज निर्मल लटवाल ने बताया कि ट्रक चालक की सूचना पर वह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घर का इकलौता चिराग और तीन भाई-बहनों में बड़ा था मनोज
सड़क हादसे में अपना इकलौता पुत्र खाेने की सूचनाा मिलते ही पूर्व सैनिक पिता तेजपाल गंगवार और मां देवकुमारी निढाल हो गए। उनको संभालते-संभालते साथ आए बरेली के रिश्तेदार और दोस्तों के परिजनों की आंखें भी भर आईं। परिजनों ने बताया कि वह मूलरूप से चौपारा, भोजीपुरा और हाल निवासी बसंत विहार (बरेली) हैं। मनोज तीन भाई बहनों में सबसे बढ़ा और इकलौता पुत्र था। उससे छोटी बहन कनिष्का व याशिका हैं। मनोज बी.टेक कर चुका था। हादसे में इकलौता पुत्र खोने से मां-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। घायल अमन के भाई अर्पित ने बताया कि कार घायल अर्पित गंगवार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed