फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Capacity of eight, 22 children aboard the van

क्षमता आठ की, वैन में सवार थे 22 बच्चे   

Wed, 20 Dec 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Wed, 20 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Capacity of eight, 22 children aboard the van
चंपावत में एक वाहन में क्षमता से अधिक बैठाए गए स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन को पुलिस ने बुधवार को सीज कर दिया गया। वाहन में 22 बच्चे सवार थे, जबकि वैन की क्षमता वाहन चालक समेत आठ सवारियों को ढोने की ही थी। वैन चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। स्कूली बच्चों को बाद में दूसरे वाहन से घरों तक पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस कार्रवाई को देख कई बच्चों ने दहशत में रोना शुरू कर दिया।

यातायात पुलिस के उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश ने बताया कि बुधवार अपरान्ह तीन बजे चंपावत के भैरवां तिराहे पर वैन (यूके 03/ टीए 0822) छुट्टी के बाद स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। मुआयना करने पर वैन में 22 बच्चों को बैठाया गया था। उन्होंने बताया कि कई बच्चों ने सफर के दौरान परेशानी होने की बात भी कही। एसआई ने बताया कि वैन लक्ष्मी दत्त पुत्र लोकमणि सक्टा, बडोली के नाम पंजीकृत है। वैन चालक सहित आठ सवारियों के लिए स्वीकृत है। बताया कि चालक शीशराम सक्टा ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। 
विज्ञापन

चालक ने बताया कि वह इन बच्चों को गोरलचौड़ रोड स्थित एंजिल्स एकेडमी से घरों को छोड़ने जा रहा था। इधर, एंजिल्स एकेडमी की प्रधानाचार्य ममता पांडेय का कहना है कि बच्चों को इस वैन से लाने ले जाने की व्यवस्था अभिभावकों ने स्वयं की है। वैन का स्कूल से कोई लेनादेना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल बस के ये हैं नियम 
- वाहन का रंग पीला होना जरूरी। 
- खिड़कियों में जाली। 
- चालक के साथ सहायक का होना जरूरी। 
- प्राथमिक उपचार बॉक्स। 
- बस की दो सीटों के बीच सामान्य से अधिक जगह। 
- वाहन में स्कूल का नाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed